National  News 

``मेरी माटी मेरा देश`` अभियान का कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर आज दिनांक 9 सितम्बर 2023 दिन शानिवार को सुबह 10 बजे से मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में  सभी वार्डो में  में आज़ादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत ``मेरी माटी मेरा देश`` अभियान का कार्यक्रम किया गया जिसमें  घर घर जाकर देश की आज़ादी में शहीद उन सभी जवानों के शौर्य, साहस और वीरता को नमन वंदन करते हुए। संकल्पित अक्षत (कच्चा चावल) चुटकी भर कलश में एकत्रित किया गया। कलश यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा 'अमृत वाटिका' बनाने के लिए 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी व अक्षत लेकर 'अमृत कलश यात्रा' निकाली जा रही है । यह 'अमृत वाटिका' 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। कलश यात्रा के दौरान एक पंचप्रण का संकल्प जिसमे भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता एवं एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में कर्तव्यों को पूरा करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पंच प्रण का संकल्प भी लेंगे। अभियान में उपस्थित मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह  महानगर मंत्री अनुपम गुप्ता, पार्षद अमित सिंह 'चिंटू' पार्षद लल्लन सोनकर पार्षद श्रीमती मोनिका यादव , अशोक जायसवाल,  पंकज बारी बबलू साहनी धीरेन्द्र प्रताप सिंह कंचन निषाद सूचित पाठक  अभिषेक सिंह, संजय बाल्मिकी अमृता दुबे राजाराम खरवार, विशाल आनंद  दीपक श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, प्रमोद बघेल आकाश साहनी सनोज साहनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



Posted By:ADMIN






Follow us on Twitter : https://twitter.com/VijayGuruDelhi
Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/indianntv/
follow us on Instagram: https://www.instagram.com/viajygurudelhi/
Subscribe our Youtube Channel:https://www.youtube.com/c/vijaygurudelhi
You can get all the information about us here in just 1 click -https://www.mylinq.in/9610012000/rn1PUb
Whatspp us: 9587080100 .
Indian news TV